Home » ताजा खबर » देश राज्यों से बड़ी खबरें | 22 – मई – शुक्रवार

देश राज्यों से बड़ी खबरें | 22 – मई – शुक्रवार

Facebook
Twitter
WhatsApp

1 मोदी की करीब साढ़े 4 घंटे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक, मंत्रियों को तेज फैसलों लेने को कहा, विकसित भारत 2047 को नारा नहीं लक्ष्य बताया

2 प्रधानमंत्री नरेंद्र ने गुरुवार को राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सरकार के कई बड़े मंत्रालयों ने अपनी-अपनी प्रगति और कामकाज पर प्रस्तुति दी। इनमें कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, कॉरपोरेट मामलों, विदेश, वाणिज्य और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय शामिल रहे

3 पीयूष गोयल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के 96 तक गिरने पर सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत वैश्विक चुनौतियों से उबरकर मजबूत बनेगा। साथ ही, अगले महीने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता होने की जानकारी दी।

4 गोयल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार अगले महीने भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत लगातार वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। दुनिया भारत की आर्थिक क्षमता को गंभीरता से देख रही है।

5 राहुल गांधी ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों का का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी। मोदी जी ने न जिम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया।

6 सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बड़े उद्योगपतियों और कंपनियों को भारी-भरकम कर्ज देने में बैंक अक्सर लापरवाही बरतते हैं। वहीं, आम लोगों को छोटे ऋण के लिए भी सख्त और अक्सर थका देने वाली प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जो कुछ मामलों में उत्पीड़न की सीमा तक पहुंच जाती हैं। अदालत ने कहा कि यह बड़े कर्ज पर नरमी और छोटों पर सितम जैसी बात है।

7 बंगाल- फालता में रिपोलिंग होने पर ज्यादा मतदान, 88.13% वोटिंग हुई, 24 मई को रिजल्ट आएगा; TMC उम्मीदवार गायब, घर पर ताला

8 FM रेडियो पर संकट, सरकार से राहत की मांग, कंपनियों ने कहा- लाइसेंस फीस हटाएं, GST घटाएं; नहीं तो थम जाएगी इंडस्ट्री की रफ्तार

9 मिजोरम सरकार का बड़ा फैसला: ‘नो ऑफिशियल व्हीकल डे’ किया लागू; 20% कर्मचारी घर से करेंगे काम

10 ED के 20 साल, सिर्फ 60 केस में फैसला हुआ, 99% मामलों में अंतिम फैसला आना बाकी, 72% कुर्क संपत्ति वापस करनी पड़ी

11 भारतीय दवा उद्योग पर बड़ा संकट, बढ़ सकती हैं पैरासिटामोल और एंटीबायोटिक्स की कीमतें

12 बांद्रा स्टेशन के पास गरीब नगर में चला बुलडोजर: 85 प्रतिशत अवैध निर्माण ध्वस्त, तीसरे दिन शांति से हुआ काम

13 लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से भिड़ंत के बाद धू-धू कर जली बस, ड्राइवर जिंदा जला; दो दर्जन सवारियां झुलसीं

14 एअर इंडिया की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग लगने की आशंका; दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

15 पांच बार की चैंपियन चेन्नई प्लेऑफ रेस से बाहर, गुजरात ने 89 रन से हराया, सुदर्शन, गिल और बटलर के अर्धशतक, तीन गेंदबाजों को 3-3 विकेट

16 मारुति की कारें ₹30,000 तक महंगी होंगी, नई कीमतें जून 2026 से लागू की जाएंगी, कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते फैसला किया

17 ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका में सियासी घमासान: ट्रंप को रोकने वाला प्रस्ताव टला, अमेरिकी संसद में बढ़ा विरोध

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *