Home » ताजा खबर » अभी भी इस राज्य में 90 रुपये से कम में मिल रहा है पेट्रोल..

अभी भी इस राज्य में 90 रुपये से कम में मिल रहा है पेट्रोल..

Facebook
Twitter
WhatsApp

सोमवार, 25 मई को एक बार फिर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली. पिछले दो हफ्तों में यह लगातार चौथी बार है जब फ्यूल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के साथ ही उत्तर प्रदेश समेत देश के ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है. हालांकि, अभी भी देश में तीन ऐसे प्रदेश हैं जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से नीचे बनी हुई है. इनमें एक प्रदेश ऐसा भी है जहां पेट्रोल अभी भी 90 रुपये प्रति लीटर से कम कीमत पर मिल रहा है.

फिलहाल भारत के केवल तीन क्षेत्र ऐसे हैं जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से नीचे बिक रहा है. सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान और निकोबार द्वीप में मिल रहा है, जहां इसकी कीमत 88.66 रुपये प्रति लीटर है. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेट्रोल 97.99 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है, जबकि दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में इसकी कीमत 99.50 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है,देश में सबसे महंगा पेट्रोल फिलहाल Andhra Pradesh में बिक रहा है, जहां इसकी कीमत 117.75 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. इसके बाद Telangana में पेट्रोल 115.73 रुपये और Kerala में 115.49 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है. ऊंचे टैक्स ढांचे और स्थानीय लेवी के चलते इन राज्यों में ईंधन कीमतें सबसे ज्यादा बनी हुई हैं. इसके अलावा Madhya Pradesh, Bihar, West Bengal, Rajasthan, Maharashtra, Sikkim और Karnataka जैसे राज्यों में भी पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *