वाराणसी : श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 20.04.2025 को एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न न्यायालय के मुकदमों में मा0 न्यायालय वाराणसी द्वारा निर्गत गैर जमानती वारण्ट (NBW) के तहत गोमती ज़ोन के 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया । इस अभियान में विशेष रूप से 06 ऐसे वारंटी शामिल हैं, जो पिछले 02 वर्षों या उससे अधिक समय से वांछित थे । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गोमती ज़ोन के समस्त थानों की पुलिस टीम नें इस अभियान के तहत टीमवर्क और सुनियोजित रणनीति ने इन वांछित अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।






