अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते अमेरिकी मिसाइल भंडार पर बड़ा असर पड़ा है। वॉशिंगटन स्थित द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने अपने कई अहम मिसाइल सिस्टम का बड़ा हिस्सा खर्च कर दिया है।
सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर हुए हवाई और मिसाइल हमलों की वजह से अमेरिका के हथियार भंडार में बड़ी कमी आई है।



