वाराणसी में बीते दो दिनों से चल रही तेज हवा और गुलाबी ठंड का असर शुक्रवार सुबह तक रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही ठंड का असर खत्म हुआ। इसी के साथ ठंड के मौसम की विदाई हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है। इससे बृहस्पतिवार शाम तक हवा में तेजी नहीं रह गई। अब इससे मार्च का पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा। चिलचिलाती धूप अब बेहाल करेगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। हव की रफ्तार बुधवार और बृहस्पतिवार को 33 किमी प्रति घंटे की बजाय 5 से 6 किमी प्रति घंटे तक आ सकती है। वहीं मार्च भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे ऊपर भी जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इस साल का मार्च महीना भी जनवरी और फरवरी की तर्ज पर अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड बना सकता है। पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चल रही तेज हवा के सिलसिले पर ब्रेक लग जाएगा। तापमान भी 4 से 6 डिग्री चढ़ आ सकता है।
Home
»
विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
»
कमजोर हुआ पश्चिमी विक्षोभ, अब ठंड के मौसम की विदाई; चिलचिलाती धूप करेगी बेहाल
कमजोर हुआ पश्चिमी विक्षोभ, अब ठंड के मौसम की विदाई; चिलचिलाती धूप करेगी बेहाल
Facebook
Twitter
WhatsApp
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें



बॉन्ड मार्केट में दबाव, लेकिन ग्लोबल स्टॉक्स ने दिखाई मजबूती
September 30, 2026

SIP का नया रिकॉर्ड, ₹ 32,297 करोड़ निवेश
September 30, 2026
