वाराणसी : गृहकर बकाएदारो के विरुद्ध नगर निगम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए आज दो सरकारी विभागों को सील कर ताला बंद कर दिया गया। सुबह-सुबह ही 10 बजे संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद एवं कर निर्धारण अधिकारी अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में बीएसए ऑफिस के ऊपर 673000 का टैक्स बाकी था पूर्व में कई बार गृहकर वसूली हेतु प्रयास किया गया परंतु उनके द्वारा गृहकर जमा नहीं किया गया, जिस पर संयुक्त नगर आयुक्त के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सुबह 10:00 बजे बीएसए कार्यालय को बंद कर दिया गया। आधे घंटे के अंदर दूसरी कार्रवाई सांस्कृतिक संकुल के ऊपर किया गया जिसके ऊपर 57000 बाकी था सांस्कृतिक संकुल के संस्थापक से भी कई बार टैक्स जमा करने के लिए कहा गया परंतु उनके द्वारा नहीं किया गया जिसके क्रम में आज या बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों पर तालाबंद कर दिया गया।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें

मुंबई | अभिनेत्री संचिता उगले ने की खुदकुशी..
June 15, 2026



मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के पास एक बड़ा हादसा..
June 10, 2026
