Home » शहर » डीएवी पब्लिक स्कूल, ओबरा में विद्यार्थी परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

डीएवी पब्लिक स्कूल, ओबरा में विद्यार्थी परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा सह संपादक-वार्ताहब
ओबरा (सोनभद्र)।डीएवी पब्लिक स्कूल, ओबरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद का भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निखिल चतुर्वेदी (जी.एम.- एडमिन), विशिष्ट अतिथि जे.के. मिश्रा (एस.ई.- ऑपरेशन) तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार पांडे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों के स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य ने समारोह को आकर्षक और यादगार बना दिया।
समारोह में मुख्य अतिथियों ने नवनिर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को बैज एवं सैश पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ईशा शिकरवार ने हेड गर्ल तथा सार्थक त्रिपाठी ने हेड बॉय के रूप में पदभार ग्रहण किया। आद्या मलिक को डिप्टी हेड गर्ल और निखिल तोमर को डिप्टी हेड बॉय चुना गया। आकांक्षा सिंह एवं अपूर्व त्रिपाठी को क्रमशः कल्चरल कैप्टन (बालिका/बालक), जबकि कमलेश और अनीशा जायसवाल को स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक/बालिका) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विद्यालय के चारों सदनों के हाउस कैप्टनों ने भी शपथ लेकर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली। अरविंदो हाउस से सैयद सबीब रज़ा एवं साक्षी यादव, दयानंद हाउस से रूद्र सिंह एवं आफरीन सैयद, श्रद्धानंद हाउस से हर्षित एवं इकरा तथा विवेकानंद हाउस से रोहित कुमार अग्रवाल एवं वंशिका अग्रवाल ने अपने-अपने सदनों का नेतृत्व संभाला।
मुख्य अतिथि निखिल चतुर्वेदी ने छात्र नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि “सच्चा नेतृत्व पद से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा भावना से आता है। आज मिली जिम्मेदारी आपको भविष्य का बेहतर नागरिक और सफल लीडर बनाएगी।” वहीं विशिष्ट अतिथि जे.के. मिश्रा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, टीम वर्क और आदर्श आचरण का संदेश देते हुए कहा कि छात्र परिषद के सदस्य विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार पांडे ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय में लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त बनाने वाली संवैधानिक मतदान प्रणाली के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि विद्यार्थी परिषद का चयन पूर्णतः लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सीसीए प्रभारी ने सभी अतिथियों, शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। अनुशासन, नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा यह समारोह सभी के लिए प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बन गया।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें