Home » शहर » डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में विद्यार्थी परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में विद्यार्थी परिषद का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक-वार्ताहब)

नेहा पांडेय बनीं हेड गर्ल, आर्यन रजक बने हेड बॉय

शक्तिनगर, सोनभद्र (15 जुलाई 2026)।डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद का भव्य एवं गरिमामय पद ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को सलामी देकर स्वागत करने से हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीएम, खड़िया परियोजना श्री के.डी. जैन, एसओ (एचआर) श्री मनीष भंडारी, मैनेजर (सीडी) श्री अमरेंद्र जी तथा एआरओ/प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद डीएवी गान एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति ने समारोह को गरिमामय बना दिया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि ने नव-निर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों को बैज एवं सैश पहनाकर उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। कक्षा 12 की नेहा पांडेय ने विद्यालय की हेड गर्ल तथा आर्यन रजक ने हेड बॉय के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्रतिष्ठा रघुवंशी को डिप्टी हेड गर्ल, अयान सिंह को डिप्टी हेड बॉय, कीर्ति को कल्चरल कैप्टन (बालिका), अतुल वर्मा को कल्चरल कैप्टन (बालक) तथा शौर्य सिंह को स्पोर्ट्स कैप्टन का दायित्व सौंपा गया।
जूनियर वर्ग में सानवी पाण्डेय ने हेड गर्ल, शौर्य सिंह ने हेड बॉय, दिव्यांशी ने डिप्टी हेड गर्ल, दिव्यांश उपाध्याय ने डिप्टी हेड बॉय, रोशनी एवं श्रेयांक गुप्ता ने कल्चरल कैप्टन तथा सत्यम कुमार ने स्पोर्ट्स कैप्टन का पदभार संभाला।
विद्यालय के विभिन्न सदनों के हाउस कैप्टन के रूप में वैभव सिंह (दयानंद सदन), प्रिंस मौर्य (अरविंदो सदन), मयंक सिंह (विवेकानंद सदन) तथा रुद्र प्रताप सिंह (श्रद्धानंद सदन) ने शपथ लेकर अपने-अपने सदनों का नेतृत्व संभाला।
इस अवसर पर एआरओ/प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय ने नव-निर्वाचित परिषद के सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय में लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने वाली संवैधानिक मतदान प्रणाली के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
उल्लेखनीय है कि विद्यार्थी परिषद का चयन पूर्णतः लोकतांत्रिक मतदान प्रक्रिया के माध्यम से सम्पन्न कराया गया, जिसमें सूरज वर्मा, डॉ. ए.एम. सिंह एवं रूपाली पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सीसीए प्रभारी श्रीमती मंजु शुक्ला ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
भव्य आयोजन, अनुशासित प्रस्तुतियों और लोकतांत्रिक मूल्यों के समन्वय से सम्पन्न यह पद ग्रहण समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं यादगार बन गया।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें