Home » शहर » डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में अंतर-सदनीय एरोबिक्स प्रतियोगिता संपन्न

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया में अंतर-सदनीय एरोबिक्स प्रतियोगिता संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा सह संपादक-वार्ताहब
शक्तिनगर सोनभद्र । डीएवी पब्लिक स्कूल, खड़िया में कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों के मध्य अंतर-सदनीय एरोबिक्स प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरओ/प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय के प्रेरक उद्बोधन से हुआ।
प्रतियोगिता में सभी सदनों के छात्र-छात्राओं ने लयबद्ध एरोबिक्स प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में अनुशासन, तालमेल, ऊर्जा और शारीरिक दक्षता देखने को मिली, जिससे विद्यालय परिसर उत्साह से सराबोर रहा।
बालक वर्ग में अरविंदो सदन ने प्रथम, विवेकानंद सदन ने द्वितीय तथा श्रद्धानंद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में श्रद्धानंद सदन प्रथम, अरविंदो सदन द्वितीय एवं दयानंद सदन तृतीय स्थान पर रहा।
एआरओ/प्राचार्या श्रीमती संध्या एल. पांडेय ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एरोबिक्स जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे स्वास्थ्य, सहनशक्ति, आत्मनियंत्रण और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा तनाव कम होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से व्यायाम एवं फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, रचनात्मकता, लयबद्धता एवं अनुशासन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री अल्पना शर्मा एवं सुश्री दीक्षा द्विवेदी ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें