Home » शहर » डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, खड़िया परियोजना का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शानदार

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, खड़िया परियोजना का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शानदार

Facebook
Twitter
WhatsApp

राजेश कुमार शर्मा (सह संपादक-वार्ताहब)
शक्तिनगर/सोनभद्र।
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, खड़िया परियोजना ने कक्षा 12वीं (सत्र 2025-26) के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय ने विज्ञान एवं वाणिज्य दोनों संकायों में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर “वेरी गुड कैटेगरी” में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान वर्ग में कुल 29 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 26 छात्र सफल घोषित किए गए। विशेष बात यह रही कि सभी सफल विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विज्ञान वर्ग का औसत परिणाम 76.63 प्रतिशत रहा। मेधावी छात्र आशुतोष गुप्ता ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अमन कुमार सिंह 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं प्रांशु दुबे 87 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
विषयवार प्रदर्शन में अंग्रेजी 75.01%, गणित 60.80%, भौतिकी 57.72%, रसायन विज्ञान 62.03%, जीव विज्ञान 64.28%, शारीरिक शिक्षा 77.92%, सूचना प्रौद्योगिकी 87.35% तथा पेंटिंग में 87.52% औसत अंक प्राप्त हुए। विद्यालय के लिए गर्व की बात रही कि दो छात्रों ने पेंटिंग विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
वहीं वाणिज्य वर्ग में कुल 27 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 26 छात्र सफल रहे। इस वर्ग का औसत परीक्षा परिणाम 71 प्रतिशत रहा तथा 96 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। कुमारी मान्यता सिंह ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभम शर्मा 84.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अरुणव चतुर्वेदी 83.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय की एआरओ/प्राचार्या संध्या एल पांडेय ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Rajesh Sharma
Author: Rajesh Sharma

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *