Home » ताजा खबर » तीन घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ महिला गिरफ्तार..

तीन घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ महिला गिरफ्तार..

Facebook
Twitter
WhatsApp

वाराणसी। कैंट पुलिस ने तीन घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान सरीता गुप्ता निवासी हुकुलगंज, थाना लालपुर-पांडेयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को टीएस कंपाउंड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस संबंध में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्य यादव, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय तथा महिला कांस्टेबल श्वेता पांडेय और साक्षी द्वारा की गई।

vartahub
Author: vartahub

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें