प्रदेश भर में प्रचंड गर्मी और लू चलने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बीते दो दिनों से पुरवइया हवा चलने के कारण चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने 46 डिग्री तापमान के बीच कल से लगातार 5 दिनों तक यानी 12, 13, 14,15,16, 17 जून को बारिश आंधी तूफान की चेतावनी जारी किया है। इस दौरान पूर्वी यूपी के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। बुधवार को आसमान में बादलों के आने जाने का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित आसपास के जिलों में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के जिलों में कल से प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की माने तो 12 जून से 17 जून तक लगातार पूर्वांचल के जिलों में आंधी- तूफान के साथ बूंदाबांदी या फिर हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर हो सकती है। जबकि पश्चिमी यूपी में अभी दो से तीन दिनों तक गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएंगी। तापमान की बात करें तो मंगलवार को झांसी उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर यहां पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी के संकेत हैं।
Home
»
विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
»
प्रचंड गर्मी के बीच कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में 12 से 17 तक बारिश आंधी- तूफान वज्रपात की चेतावनी
प्रचंड गर्मी के बीच कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में 12 से 17 तक बारिश आंधी- तूफान वज्रपात की चेतावनी
Facebook
Twitter
WhatsApp
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें



बॉन्ड मार्केट में दबाव, लेकिन ग्लोबल स्टॉक्स ने दिखाई मजबूती
September 30, 2026

SIP का नया रिकॉर्ड, ₹ 32,297 करोड़ निवेश
September 30, 2026
