वाराणसी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कुतबनशहीद इलाके में 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी का आरोपी बिलाल गिरफ्तार किया गया। किशोरी के पक्ष के लोगों से मारपीट कर बिलाल को भगाने के 13 आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। बता दें कि कुतबनशहीद इलाके में गुरुवार को बजरंग दल के एक नेता की 13 साल की बेटी के साथ एक शोहदे ने छेड़खानी की। किशोरी ने शोहदे को पकड़कर शोर मचाया तो इलाके के लोग जुट गए। आरोप है कि शोहदे के पक्ष से 100 लोग एकत्र हो गए। सभी हंगामा, मारपीट और ईंट-पत्थर से वार कर युवक को छुड़ा ले गए। कोतवाली थाने की पुलिस ने 5 नामजद, 102 अज्ञात पर दो केस दर्ज किए हैं। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को दबोचा है।
टॉप स्टोरी
डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
April 15, 2026
बातचीत खत्म हो गई है!
April 12, 2026
ज़रूर पढ़ें

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
April 15, 2026

बातचीत खत्म हो गई है!
April 12, 2026


