1️⃣ लखनऊ: UP में भीषण गर्मी, 25 जिलों में हीटवेव अलर्ट*। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, बांदा, चित्रकूट में लू चलेगी। कल प्रयागराज सबसे गर्म 44.6°C, वाराणसी 44.2°C, लखनऊ 41.9°C। एक हफ्ते राहत की उम्मीद नहीं।
2️⃣ लखनऊ: 30 अप्रैल को UP विधानमंडल का विशेष सत्र। महिला आरक्षण के समर्थन में प्रस्ताव पारित होगा। विपक्ष के रवैये पर निंदा प्रस्ताव भी पेश हो सकता है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव मंजूर, आज राज्यपाल को भेजा जाएगा।
3️⃣ रायबरेली: बड़ी साइबर ठगी, रिटायर्ड सूबेदार से 82.5 लाख ठगे*। शातिरों ने 6 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, शौचालय जाने की भी अनुमति लेनी पड़ी। पुलिस ने 31 लाख होल्ड कराए।
🚨 क्राइम-एक्शन
▪️ बस्ती: नाबालिग को थप्पड़ मारने वाले दारोगा शैलेन्द्र सिंह लाइन हाजिर। वीडियो वायरल होने पर SP डॉ. यशवीर सिंह की कार्रवाई।
▪️ मुज़फ्फरनगर: 3 लाख रिश्वत ऑडियो वायरल मामले में थानाध्यक्ष पवन चौधरी सस्पेंड। सिपाही अनीस व नवीन भी सस्पेंड।
▪️ झांसी: IPL ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला बृजेन्द्र राजपूत गिरफ्तार। 16 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा, 3 मोबाइल बरामद।
▪️ अमेठी: हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़, पैर में गोली मारकर गिरफ्तार। 20 केस दर्ज हैं।
▪️ प्रयागराज: थार से स्टंटबाजी पर कार्रवाई। सुभाष चौराहे पर स्टंट करने वाले राजशेखर मिश्रा पर केस, थार सीज।
⚠️ हादसे-वारदात
▪️ हमीरपुर: ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में 2 युवकों की मौत, सिर में सरिया घुसी। ट्रैक्टर में 5 घायल।
▪️ चंदौली: चलती ट्रेन पकड़ते वक्त महिला फिसली, ट्रेन की चपेट में बायां पैर कटा। DDU स्टेशन की घटना।
▪️ गोंडा: सर्राफा व्यापारी से गोली मारकर लूट। SP ने 5 टीमें गठित कीं, 2 बाइक सवारों की तलाश।
▪️ दिल्ली: आदर्श नगर में महिला की चाकू से हत्या, पति घायल। रेलवे पटरी के पास वारदात।
▪️ दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या की। आरोपी फरार।
📌 अन्य अपडेट
▪️ नोएडा: श्रमिक प्रदर्शन मामले में 2 और गिरफ्तार। हिमांशु ठाकुर, सत्यम वर्मा पर हिंसा भड़काने का आरोप।
▪️ लितपुर: अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला। बिना लेआउट 4 कॉलोनियों का निर्माण ध्वस्त।
▪️ देहरादून: गैस कालाबाजारी पर छापा, 39 सिलेंडर जब्त। 327 सिलेंडरों से लदा वाहन भी पकड़ा।
▪️ असम: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत। गुवाहाटी कोर्ट ने NBW जारी करने से इनकार किया।



