मिर्ज़ापुर-लालगंज। क्षेत्र के उसरी खमरिया गांव में आज होने वाली शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।शादी में दूल्हा हेलिकॉप्टर से बरात लेकर आएगा।छह मई को दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से की जाएगी।उसरी खमरिया निवासी प्रिया तिवारी की शादी जिले के अकसौली गांव निवासी रोहित दुबे के साथ तय हुई है।दूल्हा रोहित हेलीकॉप्टर से आएगा। इसके लिए शासन से अनुमति लेने के बाद गांव में हेलिपैड का निर्माण कराया गया है। पूर्व प्रधान अमरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच मई को दूल्हा हेलिकॉप्टर से आएगा और छह मई को दुल्हन को इसी से लेकर जाएगा। दूल्हे के दादा व पूर्व प्रधान श्याम ललित दुबे ने कहा कि आधुनिक पीढ़ी का अपना शौक है। नई सोच को परंपरा के साथ जोड़ना समय की मांग है। गांव के लोग हेलिकॉप्टर देखने के लिए उत्साहित हैं।
टॉप स्टोरी
देश राज्यों से बड़ी खबरें | 22 – मई – शुक्रवार
May 22, 2026
Ebola के कुल 650 संदिग्ध मामले सामने आए हैं..
May 22, 2026
ज़रूर पढ़ें


देश राज्यों से बड़ी खबरें | 22 – मई – शुक्रवार
May 22, 2026

Ebola के कुल 650 संदिग्ध मामले सामने आए हैं..
May 22, 2026

