वाराणसी। यूपी कॉलेज में नए सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर 20 जून कर दी गई है। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार स्नातक स्तर पर खेल कोटे से प्रवेश के लिए ट्रायल जुलाई के द्वितीय सप्ताह में होगा। प्रवेश परीक्षा पहली जुलाई से प्रस्तावित है। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के अभ्यर्थी 23 जून को दोपहर 12 बजे से प्रवेश पत्र कॉलेज की बेवसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें

Ebola के कुल 650 संदिग्ध मामले सामने आए हैं..
May 22, 2026



कौन है यह कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ ?
May 21, 2026
