जौनपुर : शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार- पांच के मध्य सो रहे एक परिवार का चोर ने एक माह का बच्चा चोरी कर लिया। भागते समय आरपीएफ, जीआरपी के जवानों के दौड़ाने पर आरोपी चोर ने बच्ची को तालाब मे फेंक दिया जीआरपी के अथक प्रयास से बच्ची को बेहोशी की हालत में तालाब से निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। उधर, सूचना पर पहुंचे सीओ जीआरपी वाराणसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजिकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। करिया पुत्र लालजी शाहपुर जलालपुर अंबेडकर घर से आकर शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे। वह आजमगढ़ जा रहे थे। घटना के बाद से पत्नी लालमनी का रो- रो कर बुरा हाल है।
टॉप स्टोरी
देश राज्यों से बड़ी खबरें | 22 – मई – शुक्रवार
May 22, 2026
Ebola के कुल 650 संदिग्ध मामले सामने आए हैं..
May 22, 2026
ज़रूर पढ़ें


देश राज्यों से बड़ी खबरें | 22 – मई – शुक्रवार
May 22, 2026

Ebola के कुल 650 संदिग्ध मामले सामने आए हैं..
May 22, 2026

