आगरा की अजब कहानी : यूपी के आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हैं,आगरा के फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर एक ही महिला ढाई साल के भीतर 25 बार मां बनी,इतना ही नहीं उसी महिला की 5 बार नसबंदी भी हुई.,ये सब कुछ हुआ जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना में घोटाला करने के दौरान,दरअसल, राज्य सरकार की ओर से दो प्रमुख योजनाएं चलाई जाती हैं,जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना,इन योजनाओं के तहत जननी सुरक्षा योजना में प्रसव के बाद महिला को ₹1400 और प्रेरणा देने वाली आशा कार्यकर्ता को ₹600 दिए जाते हैं,नसबंदी के बाद महिला को ₹2000, और आशा को ₹300 मिलते हैं,यह पूरी राशि महिला के खाते में सीधे 48 घंटे के भीतर ट्रांसफर कर दी जाती है,इन दोनों योजनाओं की आड़ में ही यह बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया. एक महिला को बार-बार डिलीवरी के नाम पर दिखाया गया,फिर बार-बार नसबंदी कराई गई, और हर बार सरकारी धन का भुगतान कर दिया गया,इस तरह करीब 45,000 रुपये की सरकारी धनराशि का गबन कर लिया गया.
टॉप स्टोरी
डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
April 15, 2026
बातचीत खत्म हो गई है!
April 12, 2026
ज़रूर पढ़ें

डीएवी पब्लिक स्कूल खड़िया का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
April 15, 2026

बातचीत खत्म हो गई है!
April 12, 2026


